इस साल सावन माह बीत जाने के बाद कई पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है । चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में तबाही मचाने के बाद कल से हो रही लगातार बारिश ने उत्तरकाशी निवासियों की नींद उड़ा दी ।फिर से वर्णावत पर्वत से मलबा पत्थर आने लगे जिससे लोगों के जहम में पुरानी यादें ताजा हो गयी ।
गुफियारा उत्तरकाशी के पास वरुणावत पर्वत से भारी मलबा एवं पत्थर गिरे अर्धरात्रि (27-28अगस्त 2024) को ही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी स्वयं मौके पर पर मौजूद रह राहत कार्यों का जायजा लेते रहे ।स्थानीय लोगों को आश्रम/धर्मशालाओं में शिफ्ट कराया गया है। उत्तरकाशी से तेखला की ओर ट्रैफिक को जीरो जोन किया गया है, यातायात को मनेरा बाईपास की ओर से डायवर्ट किया गया है। पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। साथ ही लोगों को भी अलर्ट रहने का अनुरोध किया है ।
अभी तक किसी प्रकार की जान हानी की सूचना नहीं है ।
Post Views: 38
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…