इस साल सावन माह बीत जाने के बाद कई पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है । चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में तबाही मचाने के बाद कल से हो रही लगातार बारिश ने उत्तरकाशी निवासियों की नींद उड़ा दी ।फिर से वर्णावत पर्वत से मलबा पत्थर आने लगे जिससे लोगों के जहम में पुरानी यादें ताजा हो गयी ।
गुफियारा उत्तरकाशी के पास वर्णावत पर्वत से भारी मलबा एवं पत्थर गिरे अर्धरात्रि (27-28अगस्त 2024) को ही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी स्वयं मौके पर पर मौजूद रह राहत कार्यों का जायजा लेते रहे ।स्थानीय लोगों को आश्रम/धर्मशालाओं में शिफ्ट कराया गया है। उत्तरकाशी से तेखला की ओर ट्रैफिक को जीरो जोन किया गया है, यातायात को मनेरा बाईपास की ओर से डायवर्ट किया गया है। पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। साथ ही लोगों को भी अलर्ट रहने का अनुरोध किया है ।
Post Views: 2
Post navigation
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…