बद्रीनाथ (चमोली गढ़वाल )रविवार रात से लगातार चली बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है । जिसको ले कर आज चमोली पुलिस द्वारा बद्रीनाथ धाम में अलर्ट जारी करने के साथ साथ घाटों को खाली करवा, नदी के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मास्टर प्लान का मलमा अनैतिक तरीके से अलकनंदा में फेंका जा रहा है जिस कारण अलकनंदा का जल तप्त कुंड और बद्रीनाथ मंदिर की तरफ रास्ता बना रहा है । उत्तराखंड हलचल के सूत्रों के अनुसार 1जुलाई शाम साढ़े छह बजे तक तप्तकुंड से मात्र छह फीट नीचे पर अलकनंदा नदी बह रही थी, सामान्य दिनों में अलकनंदा तत्पकुंड से करीब 15 फीट नीचे बहती है।
सूचना ये भी मिली है कि बद्रीनाथ में मास्टर प्लान का कार्य करने वाली गावर कंपनी द्वारा बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी बह गया है जिससे वहाँ निर्माण में लगी मशीनें भी दूसरी छोर पर फंस गयी ।जब तक दूसरा मार्ग नहीं बनता तब तक रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है।
Post Views: 24
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…