Categories: hindiUttarakhand

मसूरी टिहरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बाद गिरा भारी मलबा, 6 घंटे लगा रहा लंबा जाम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में बारिश होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी टिहरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए लक्ष्मणपूरी के पास सड़क पर भारी मात्रा में मालबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मसूरी में तेज बारिश होने के बाद टिहरी बाईपास रोड लक्ष्मणपूरी के पास भारी मात्रा में मलबा आग गया। इससे मार्ग सुबह 6 बजे के करीब बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहानों का लंबा जाम लग गया।राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी जेसीबी के साथ करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे और तब जाकर सड़क पर आए मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। करीब 6 घंटे के बाद माग को यातायात के लिए सुचारु किया गया। लोगों ने कहा कि वह सुबह से ही मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा न ही आपदा प्रबंधन केंद्र का नंबर मिला। उन्होंने कहा कि लगातार फोन करने पर भी आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि बारिश अभी शुरू हुई है, लेकिन सरकार द्वारा आपदा और बारिश से निपटने के लिए किये जा रहे सभी दावे जमीनी स्तर पर फेल हैं।आपदा प्रबंधन केंद्र को लेकर शिकायतलोगों ने बतााय कि 6 घंटे के बाद मसूरी टिहरी बाईपास रोड पर कई जगहों पर मलबे को जेसीबी के माध्यम से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन केंद्र को मजबूत किया जाए। वही आपदा से संबंधित सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए और जो भी अधिकारी अपने काम के प्रति लापरवाह नजर आए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

54 seconds ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

11 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

20 minutes ago