बिग ब्रेकिंग : माँ धारीदेवी दर्शन को जा रहे रुड़की निवासी परिवार की थार देवप्रयाग के पास दुर्घनाग्रस्त , एक घायल, पांच लापता – myuttarakhandnews.com

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को जनपद टिहरी देवप्रयाग के अंतर्गत बागवान के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया ।
बताया जा रहा है एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी ।
लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब एक महिला नदी में गिरी थार के ऊपर बैठ कर लोगों से अपने बेटे को बचाने की विनती करते दिखी ।
महिला को देख स्थानीय युवा पहुँचने व पुलिस को सूचना दी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व सर्वप्रथम महिला को अस्पताल पहुंचाया । बाकी लोगो के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है ।
सूचना अनुसार महिला की पहचान रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार (मूल निवासी जनपद चमोली गौचर ) बतायी जा रही है ।
महिला अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन को जा रही थी, देवप्रयाग बादशाह होटल के पास थार अनियंत्रित हो कर लगभग 300 मीटर नीचे गिर गयी ।
महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष फंसे है ।
थाना देवप्रयाग प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को…

51 minutes ago

ट्रेकिंग पर्यटन को नई उड़ान, 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू –

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की…

2 hours ago

देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

कंप्यूटर-लैपटॉप अभिरक्षा में लिए देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद में संचालित…

2 hours ago