Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार का तगड़ा इंतजाम, व्यवस्थाओं के लिए 6 जिलों को दी धनराशि – Uttarakhand

Uttarakhand government made strong arrangements for Chardham Yatra, gave funds to 6 districts for the arrangementsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं की चहलकदमी एक बार फिर पहाड़ों में देखने को मिलेगी. हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं, जिससे प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. चारधामों के लिए अब तक लगभग 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. वहीं, इस बार भी सरकार ने चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है. यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने 6 जिलों को धनराशि भी आवंटित की है. आइए जानते हैं किसे कितनी राशि दी गई.इन जिलों को मिली राशिहरिद्वार, टिहरी और देहरादून जिला प्रशासन को एक-एक करोड़ रुपये दिए गए हैं. यात्रा मार्ग के प्रमुख जिले चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिला प्रशासन को 3-3 करोड़, वहीं पौड़ी जिला प्रशासन को 50 लाख और गढ़वाल आयुक्त को 25 लाख रुपये जारी किए गए हैं.गलत शुल्क वसूली पर होगी कार्रवाईपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 30 अप्रैल से चारधाम शुरू हो रही है. यात्रा के लिए सभी विभाग तैयारी लगभग पूरी कर चुके हैं. पिछले सालों की कमियों से सीख लेकर सरकार इस बार यात्रा की तैयारी और बेहतर कर रही है. उन्होंने बताया कि इस बार हेलीकॉप्टर बुकिंग की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर पार्किंग के दौरान गलत तरह से शुल्क वसूली करने पर भी कार्रवाई की जाएगी.साफ-सफाई का रखा जाएगा ध्यानमंत्री ने आगे बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है. रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और जानकी चट्टी बैरियर से यमनोत्री मार्ग तक स्टील फ्रेम शौचालयों की व्यवस्था की गई है. जिसकी साफ सफाई एवं रख-रखाव के लिए निर्माण ईकाई सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन देहरादून को 40 प्रतिशत 782.228 लाख की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है.कब खुलेंगे चारधाम के कपाट?चारधाम यात्रा हर साल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुरू होती है. इस साल चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखें पहले ही घोषित हो चुकी हैं. कपाट खुलने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे. खास बात यह है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल बसंत पंचमी के दिन घोषित की जाती है.गंगोत्री और यमुनोत्री धाम : 30 अप्रैल 2025केदारनाथ धाम : 2 मई 2025 (सुबह 7:00 बजे)बद्रीनाथ धाम : 4 मई 2025 (सुबह 6:00 बजे)टोल फ्री नंबर जारीपर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विकास परिषद में स्टेट लेवल का कंट्रोल रूम बनाया गया है. जो 24 घंटे काम करेगा. इसके लिए टोल टूरिज्म हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 संचालित किया जा रहा है. इसके आलवा यात्रा से जुड़ी कोई भी जानकारी फोन नंबर 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है.परिवहन विभाग ने 27 सौ बसें संचालित करेगाइस बार चारधामों में दर्शन के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े. इसके लिए टोकन और स्लॉट की व्यवस्था की गई है. यात्री अपने टोकन और स्लॉट के आधार पर दर्शन कर सकेंगे. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000 बसों, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

50 minutes ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

1 hour ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

1 hour ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

1 hour ago

Meritorious students to be sent on Educational Tours: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…

2 hours ago