बिग ब्रेकिंग : दूसरों के लिए खोदे गढ्ढे में खुद गिर गया प्रोपर्टी डीलर मंजेश कुमार – myuttarakhandnews.com

देहरादून प्रोपर्टीडीलर मंजेश कुमार हत्याकांड : हत्या आरोपियों से दोस्ती करनी पड़ी महंगी , गवानी पड़ी खुद की जान
देहरादून : देहरादून गंगोत्री बिहार में मिले प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जहाँ इस हत्याकांड को कुछ लाख रूपयों के लिए किया गया क़त्ल माना जा रहा था वहीं हरियाणा से गिरफ्तार अर्जुन पुत्र बलवान निवासी ग्राम – बिजोली, सोनीपत हरियाणा ने हत्याकांड को ले कर बड़ा खुलाशा किया ।
अर्जुन ने बताया कि मंजेश की हत्या मंजेश के ही पार्टनर संजय उर्फ फौजी के कहने पर अपने साथी सचिन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोटने की नई सनसनी बतायी ।
नये खुलाशे अनुसार – मंजेश तथा संजय उर्फ फौजी आपस में पार्टनर थे, फौजी द्वारा राजपुर रोड़, सहस्त्रधारा तथा झाझरा हाइवे में जमीन प्लॉटिंग के लिये उठायी गयी थी जिसमें मंजेश उससे आधी हिस्सेदारी मांग रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, मंजेश ने अभियुक्त अर्जुन को संजय उर्फ फौजी को मारने की सुपारी दी तथा उसके एवज में उसे अच्छा पैसा देने की बात कही ।
लेकिन मंजेश पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था ,इसी वजह से अर्जुन ने उसका काम करने से मना कर दिया और जा कर संजय उर्फ फौजी को यह बात बता दी
संजय ने अजुर्न को लालच दिया कि कि उसके द्वारा राजपुर रोड़, सहस्त्रधारा तथा झाझरा हाइवे में जो जमीन उठायी गयी है यदि उसकी डील हो जाती है तो उसे 80-90 करोड़ का फायदा होगा, जिसमें से मंजेश आधा हिस्सा मांग रहा है यदि अर्जुन मंजेश की हत्या कर दे तो वह उसे उसके एवज में 10 करोड़ रूपये देगा ।
इसलिए अर्जुन तैयार हो गया और सचिन को घटना में शामिल कर लिया।
घटना से पहले फौजी दोनों से मिला था तथा उसके द्वारा उन्हें खर्चे के लिये 10 हजार रूपये दिये थे तथा अगले दिन कुछ पैसों के पेमेन्ट करने की बात कहीं ।
उसके बाद दोंनो ने मंजेश को कमरे पर बुला उसकी हत्या कर दी ।
घटना के बाद दोनों मृतक के शव को ठिकाने लगाना चाहते थे पर दोनों में से किसी को गाड़ी चलाना नहीं आता था, इसी वजह से अर्जुन ने अपने एक साथी शुभम को घटना के सम्बन्ध में बताते हुये शव को ठिकाने लगाने की बात बतायी लेकिन उनसे मना कर दिया ।
उसके बाद उनकी शव को सुबह ठिकाने लगाने की योजना थी परन्तु पुलिस के आने पर वो मंजेश की चैंन और अंगूठी ले कर भाग गये ।
और फौजी को मृतक की गाड़ी की चाबी दे दी , संजय उर्फ फौजी द्वारा अभियुक्त को 50 हजार रूपये देते हुये अपनी गाड़ी से ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल झाझरा के पास छोड़ा दिया गया जहां वह अफजल के कमरे में गया तथा एक दिन वहां रूकने के बाद घटना की जानकारी अपने दोस्त अफजल को देते हुये मृतक मंजेश की चैन तथा अंगूठी को उसके पास रखकर वहां से हरियाणा चला गया।
इस दौरान अपने साथी सचिन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिये सोनीपत कोर्ट में सरेण्डर करने की योजना बनायी पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सरेण्डर करने से पूर्व कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
सभी नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :
1- संजय उर्फ फौजी पुत्र सुरेन्द्र सिंह , निवासी जलवायु टावर झाझरा, प्रेमनगर उम्र-42 वर्ष।2- अफजल मलिक पुत्र निसार निवासी बुलाकीवाला प्रेमनगर, थाना प्रेमनगर, उम्र-29 वर्ष3- अर्जुन पुत्र बलवान निवासी ग्राम – बिजोली, सोनीपत, हरियाणा।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- सचिन पुत्र स्व0 नरेश कुमार निवासी निकट गैस प्लाण्ट भगवान पुर, जनपद हरिद्वार, उम्र-29 वर्ष।

Post Views: 9

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago