Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के CM धामी बोले-एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-देहरादून की दूरी घटी, चार धाम यात्रा को लेकर यह कहा – Uttarakhand

Uttarakhand CM Dhami said – the distance between Delhi and Dehradun has reduced due to the expressway, said this about the Char Dham Yatraइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मेरठ: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनामी एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी घट गई है। मात्र दो से ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच जा सकेगा। हाइवे इतना शानदार बना है कि लोग हवाई यात्रा के मुकाबले सड़क मात्र से पहुंचना ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि हवाई यात्रा में काम से कम 4 घंटे लगते हैं जबकि सड़क मार्ग से अब केवल ढाई घंटे में ही पहुंचा जा रहा है।देहरादून से 40 हवाई सेवाएं देश भर में सुचारूसोमवार को यहां मेरठ बाईपास पर एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के शासन में कनेक्टिविटी बढी है। देहरादून की कनेक्टिविटी सबसे शानदार है। दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है। देहरादून से और लखनऊ से सफर आसान हुआ है। देहरादून से करीब 40 हवाई जहाज की सेवाएं पूरे देश भर में चलती हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन्वेस्ट की अपार संभावनाएं हैं। गत वर्ष इन्वेस्टर समिट कराया गया जिसमें 3 लाख 54 हजार करोड़ के निवेश को के एमओयू हुए थे। इसमें से 77 हजार करोड़ परियोजनाओं पर धरातल में काम हो रहा है।धामी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भले ही सीमांकन के कारण अलग है, मगर दोनों प्रदेशों में रहन-सहन और संस्कृति लगभग एक समान है। यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद के लोग उधम सिंह नगर और हरिद्वार, देहरादून में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश में आवागमन आसान हुआ है।धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को पूरे साल चलने की योजना बनाई जा रही हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों पर अच्छे गेस्ट हाउस और होटल आदि बनाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि उत्तराखंड में सभी को अपने जैसा परिवेश मिले।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

CM Dhami flags in ICG team after successful summit of Mount Mukut

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Marking a historic leap from maritime security to…

2 hours ago

Essential to nurture skills of minority communities: Gov

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Mufti Shamoon Qasmi, the newly appointed Chairman of…

2 hours ago

National Conference held on ‘Psychology Beyond Boundaries’

By Radhika Nagrath Haridwar, 12 Oct: A day long national conference, titled “Psychology Beyond Boundaries:…

2 hours ago

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…

7 hours ago