बिग ब्रेकिंग :सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध होगी अब कठोर वैधानिक कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून : आज दिनांक 26/03/2025 को देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों सें आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की।
भेंट के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल से जुडे व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा व्यापार करने की एवज में लगातार उनसे पैसों की मांग की जा रही है।
इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राजपुर क्षेत्र में यू0के0डी0 कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक व वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करने की घटना तथा सोशल मीडिया एकाउण्ट फेसबुक पर संतोष भण्डारी द्वारा वैश्य समाज के लोगों के विरूद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आम जन को उनके विरूद्ध भडकाने का प्रयास करने की घटना से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया ।
जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया कि उक्त घटनाओ के संबंध में थाना राजपुर तथा रायपुर में अभियोग पंजीकृत किये गए है तथा घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना की एक अन्य शिकायत रायपुर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एसएसपी देहरादून द्वारा आम जन से अपील की गई की यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या अन्य भुकतान न किये जाने को लेकर कोई शिकायत हो तो वह इसकी शिकायत पुलिस तथा श्रम विभाग को दे सकते है।
भेंट के दौरान विपिन नागल्यिा ( दून उद्योग व्यापार मण्डल ), ध्रुव गुलाटी ( दून उद्योग युवा व्यापार मण्डल ), विवेक ( उत्तरांचल सर्व समाज सभा ), गुरजिन्दर आनन्द ( उत्तरांचल पंजाबी महासभा ), आदेश मंसले ( राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा ), विवेक अग्रवाल ( दिलाराम बाजार व्यापार मण्डल ) व अन्य संगठनों से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

28 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago