हाईकोर्ट ने डोईवाला की नदियों में भारी मशीनों से खनन की अनुमति पर अधिकारियों से किया जबाब तलब ! – myuttarakhandnews.com

नैनीताल : देहरादून निवासी वीरेंद्र कुमार व अन्य ने द्वारा एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गयी थी जो कि” राज्य सरकार द्वारा देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बहने वाली सुशुवा व अन्य नदियों में खनन कार्य करने के हेतु भारी भरकम मशीनों की अनुमती देने के खिलाफ थी ।उनका कहना है कि भारी मशीनों के कारण खनन करने पर नदी का जलस्तर निचे बैठ गया है,जिससे उनकी कृषि योग्य भूमि भी प्रभावित हो गयी है।वीरेंद्र व अन्य किसानों के अनुसार उनको सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है, यही नहीं भारी मशीनों द्वारा खनन कार्य करने के कारण स्थानीय लोग बेरोजगार हो गए हैं।
जनहित याचिका में उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि भारी मशीनों से खनन कार्य करने पर रोक लगाई जाय, उनकी कृषि योग्य भूमि को बचाया जाय और खनन कार्य मे स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाय, न कि मशीनों को।
मामले की सुनवाई पर राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि बरसात के दौरान नदी में भारी मात्रा में शिल्ट, गाद, बड़े बोल्डर व अन्य आ जाते हैं, इस कारण नदी का रास्ता अवरुद्ध होकर पानी इधर उधर बहता है, इस मलबे को हटाने के लिए मैन पावर की जगह मशीनों की जरूरत पड़ती है। इसलिए सरकार ने जनहित को देखते हुए मशीनों का उपयोग करने की अनुमति दी है, ताकि नदी स्वच्छंद बहती रहे ।परन्तु इस जबाब से याचिकाकर्ता संतुष्ट नहीं हुए व उनका कहना था कि सरकार के इस फैसले का मुख्य कारण नदियों पर हुआ अवैध खनन है,ना कि नदी के बहाव को लेकर सरकार चिंतित है ।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए अगली सुनवाई 3 अप्रैल को रखी गयी है , मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ती आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सम्बंधित अधिकारियों से इस सम्बंध में सरकार का प्लान प्रस्तुत करने को कहा है।
उन्होंने जबाब तलब किया गई कि क्या “वह रिवर ड्रेजिंग पॉलिसी की निर्धारित शर्तो के मुताबिक हो रहा है ?क्या वर्तमान समय मे राज्य सरकार समय समय पर इसकी मोनिटरिंग करती रहती है? आज हुई सुनवाई में सचिव खनन सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

24 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

1 hour ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago