Big Breaking : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के भाई/ नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल (कुतरू भाई) एवं सहयोगी अंकित रमोला जान से मारने के आरोप में गये जेल – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी :नगरनिकाय चुनावों में चर्चित चेहरे यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के भाई/ नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल (कुतरु भाई) शिवरात्रि के दिन यानी की आज 26फरवरी 2025 को किये गये गिरफ्तार ।
जानिए क्या है मामला ; पालिकाध्यक्ष कुतरु भाई पर एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमले का आरोप है ।
मामला 25फरवरी मंगलवार रात का है जब एक स्थानीय युवक प्रवीन रावत व उनके साथी देहरादून से नौगांव-बैगासु होते बड़कोट आ रहे थे।
जहाँ रास्ते में बड़कोट पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल व अन्य साथियों के सह पर यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा था , जिसकी सूचना प्रवीन के द्वारा 112 टोल फ्री नंबर पर दी गई।
सूचना पर बड़कोट पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन तत्काल हरकत में आया और घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल अपने समर्थकों के साथ पहुंच दबंगई करने लगे व पुलिस के हाथों से पोकलैंड की चाबी छीन कर ,ड्राइवर से बोले पोकलैंड निकालो चलो, इनसे जो बन पड़े कर लेना।
उनको किसीने प्रवीन रावत के पुलिस को सूचना देने की बात बताई गयी जिसके बाद उन्होंने पुलिस व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में प्रवीन सिंह रावत व उसके साथियों को गाड़ी में तीन-चार बार टक्कर मारी ।
वहीं प्रवीन रावत का आरोप है कि उनके वाहन को पहाड़ी से फेंकने की प्लानिंग के साथ कुतरु भाई वहां पहुंचे थे, परन्तु प्रवीन द्वारा वाहन को मोड़ दिया गया जिससे वो बच गये ।Oplus_16908288पुलिस के द्वारा बीच बचाव से उनकी जान बच सकी ।
थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि बड़कोट पुलिस ने पीड़ित प्रवीन रावत के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुये भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल (कुतरू) एवं उनके सहयोगी अंकित रमोला आदि पर मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को सिविल जज (जूनियर डिविज़न) पुरोला मीनाक्षी शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से पालिकाध्यक्ष एवं उनके सहयोगी की बेल खारिज कर टिहरी जेल का आदेश जारी कर दिया है।
विधायक के भाई व नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष के ये कृत्य द्वारा जनता ख़ुद को ठगा व असुरक्षित महसूस कर रही है ।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

6 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

29 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

40 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago