Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बुजुर्ग की हत्या कर दंपति फरार, सूचना पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित.. तलाश जारी – Uttarakhand

Couple absconded after murdering an elderly man in Uttarakhand, reward of Rs 25,000 each announced for information… search continuesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: पटेलनगर में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी दंपति लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है, जिसके चलते पुलिस कप्तान अजय सिंह की ओर से दंपति के ऊपर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। फरार दंपति की गिरफ्तारी को अलग अलग टीमो के माध्यम से दबिशें दी जा रही हैं।गौरतलब है कि पटेलनगर निवासी एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश व गीता पत्नी हिमांशु निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की हरिद्वार हाल किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमौर मार्ग देहरादून द्वारा हत्या किए जाने का खुलासा किया था। मामले में पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी महिला के भाई व उसके साथी अजय कुमार व धनराज चावला को गिरफ्तार किया था।आखिरी बार गीता से हुई बुजुर्ग की बात7 फरवरी को पीठावाला चंद्रमणि पटेलनगर निवासी निधि राठौर ने अपने पिता श्यामलाल के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि उसके पिता बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। वह घर से अपनी बाइक से निकले थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला पाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि श्यामलाल ने घर से निकलने से पूर्व किसी गीता नाम की महिला से फोन पर बात की थी। सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने पर गुमशदा श्यामलाल व महिला के बीच घर से निकलने के बाद तीन से चार बार बात होना सामने आया तो पुलिस ने मामला अपहरण में तब्दील किया।गीता के गिरफ्तार भाई ने खोले राजसर्विलांस के माध्यम से पुलिस को कुछ अन्य नंबरों के बारे में भी जानकारी मिली, जिनसे फरार दोनों लोगों ने श्यामलाल की गुमशुदगी के बाद संपर्क किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने गीता के मायके देवबंद सहारनपुर में दबिश देकर उसके भाई अजय कुमार पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अजय ने बताया कि गीता व उसके पति हिमांशु चौधरी ने श्यामलाल की हत्या कर दी है। दोनों ने अपने एक अन्य साथी धनराज चावला पुत्र संजय चावला निवासी कैलाशपुर कॉलोनी थाना देवबंद सहारनपुर के साथ शव को ठिकाने लगा दिया, जिस पर पुलिस ने धनराज चावला को देवबंद सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बुजुर्ग के शव को नहर में फेंकने की बात कही। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर उनकी तीन दिन की रिमांड कस्टडी हासिल की है। पुलिस द्वारा फरार दंपति की गिरफ्तारी को लेकर अलग अलग टीमों के माध्यम से दबिशें दी जा रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

55 seconds ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

5 hours ago