हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान से पूर्व हरिद्वार पुलिस ने धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने वाले कथित ढोंगी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 21 ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण कर रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार ये लोग विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को घरेलू, पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे थे।
अभियान के दौरान पकड़े गए सभी 21 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि धर्म के नाम पर ठगी, अंधविश्वास फैलाने और लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और धर्म या चमत्कार के नाम पर धन की मांग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संत का वेश धारण कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…