गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, डीएम ने दिए विशेष अभियान के निर्देश – myuttarakhandnews.com

 
देहरादून, 12 जून। जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के उपचार के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल शुरू की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
 
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को 6 वर्ष तक के बच्चों तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के चिन्हीकरण के लिए व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित बच्चों का उपचार भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत निःशुल्क कराया जाएगा। वहीं जिन गंभीर बीमारियों का इलाज इस योजना के अंतर्गत संभव नहीं होगा, उनके लिए अन्य वित्तीय संसाधनों और राइफल फंड का उपयोग किया जाएगा।
 
बाल विकास विभाग द्वारा अब तक 6 वर्ष तक की आयु के 12 गंभीर रूप से बीमार बच्चों की पहचान की जा चुकी है। इन बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
 
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और उनका सुरक्षित भविष्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से सर्वेक्षण तेज करने तथा चिन्हित बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं।
 
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में कोई ऐसा बच्चा है जो गंभीर या जन्मजात बीमारी से ग्रसित है और उसका परिवार उपचार कराने में असमर्थ है, तो इसकी सूचना निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
 
जिला प्रशासन ने इसे केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग के प्रति मानवीय दायित्व बताते हुए हर जरूरतमंद बच्चे तक उपचार सुविधा पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

2 hours ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

2 hours ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

3 hours ago

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…

4 hours ago

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…

4 hours ago