देहरादून। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में नकल का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से एक संदिग्ध सॉल्वर को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के संबंध हरियाणा से जुड़े हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवक को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया है। देर रात तक उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकल गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह गिरोह किसी निजी मैसेजिंग ऐप के जरिए प्रश्नपत्र और उत्तर भेजने-पाने का काम कर रहा था।
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपी से जुड़े सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं।
Post Views: 2
Post navigation
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…