देहरादून। प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी की स्मृति में बड़ा निर्णय लेते हुए श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नामकरण स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित यह नर्सिंग कॉलेज अब “राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्व. अंकिता भंडारी, डोभ (श्रीनगर गढ़वाल)” के नाम से जाना जाएगा। नाम परिवर्तन से जुड़ा शासनादेश सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया।
सीएम से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला
गौरतलब है कि बीते बुधवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बेटी की हत्या से जुड़े मामले में अपनी भावनाएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। साथ ही अंकिता के पिता ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध भी किया था।मुलाकात के दौरान कुछ व्यक्तिगत मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता के साथ परिवार की बात सुनी।
सरकार पीड़ित परिवार के साथ: सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता के माता-पिता को भरोसा दिलाया था कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में अगले ही दिन शासन ने नर्सिंग कॉलेज का नाम स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का आदेश जारी कर दिया।सरकार के इस फैसले को अंकिता की स्मृति को सम्मान देने और समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।
Post Views: 1
Post navigation
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…