मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन,10 जनवरी से होगा शुरु – myuttarakhandnews.com

देहरादून। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में किए गए बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला किया है। यह निर्णय उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक मामले समिति की बैठक में लिया गया। आंदोलन की शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी।
नए ग्रामीण अधिनियम का कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस ने मनरेगा की जगह लागू किए जा रहे “विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण अधिनियम” का विरोध किया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर में इस बदलाव के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है और सभी राज्यों में योजनाबद्ध तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन
कांग्रेस ने आंदोलन का पूरा कार्यक्रम जारी किया है—10 जनवरी: जिलास्तर पर प्रेस वार्ता कर नए कानून की सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी।11 जनवरी: जिलास्तर पर महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अनशन।29 जनवरी: पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।30 जनवरी: वार्ड स्तर पर धरना-प्रदर्शन।31 जनवरी से 6 फरवरी: जिला मुख्यालयों में “मनरेगा बचाओ धरना”।7 से 15 फरवरी: विधानसभा घेराव कार्यक्रम।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पत्र पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे।
रोजगार के अधिकार पर खतरा: कांग्रेस
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा की मूल भावना को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक मांग आधारित योजना थी, जिसमें रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन नया अधिनियम इसे आपूर्ति आधारित योजना बना देता है।उन्होंने कहा कि नए कानून से रोजगार की गारंटी खत्म होगी और राज्यों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। कांग्रेस ने इसे ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला बताया।
जनता की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि ग्रामीण मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई है। पार्टी पूरे प्रदेश में इसे मजबूती से उठाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

38 seconds ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

7 minutes ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

13 minutes ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

19 minutes ago

विधानसभा चुनाव: अफसर करेंगे 12 हजार मतदान केंद्रों का निरीक्षण, जमा होंगे लाइसेंसी हथियार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अधिकारी 12 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण…

24 minutes ago

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

कृषकों की पहचान और भूमि संबंधी विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण, कृषि योजनाओं का लाभ…

26 minutes ago