देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और ईंधन बचत की अपील को अमली जामा पहनाते हुए सरकार ने खुद से ही कटौती की शुरुआत की है. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नियमावलियों में संशोधन किए गए हैं. आइए जानते हैं कैबिनेट बैठक के वो प्रमुख फैसले क्या हैं.
ईंधन बचत के लिए मंत्रियों की फ्लीट होगी आधीसरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचाने के लिए बड़े फैसले लिए हैं. अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाएगी. साथ ही, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा और सरकारी कामकाज में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी. यही नहीं, भविष्य में होने वाली सरकारी खरीद में 50% इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अनिवार्य कर दिए गए हैं. जिसके लिए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाया जाएगा.
पहाड़ों में चकबंदी को मिला नया आधारउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति’ को मंजूरी दी गई है. इसके तहत हर जिले में 10 गांवों का चयन किया जाएगा. जहां 75% ग्रामीण सहमत होंगे, वहां चकबंदी की जाएगी. इसके लिए बाकायदा चकबंदी समिति बनेगी और 120 दिनों के अन्दर सभी आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. इससे पहाड़ों में खेती करना आसान होगा और बंजर भूमि का सदुपयोग हो सकेगा.
होम स्टे और पंचायतों के लिए बजट में भारी बढ़ोतरीहोम स्टे- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे नियमावली में सुधार किया गया है. अब होम स्टे संचालक 6 के बजाय 8 कमरों तक का संचालन कर सकेंगे. साथ ही, ऑनलाइन भुगतान करते ही लाइसेंस का रिन्यूअल अपने आप हो जाएगा. पंचायत भवन- गांव के विकास के लिए पंचायत भवनों के निर्माण की राशि को सीधे दोगुना कर दिया गया है. जिसके लिए अब 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये मिलेंगे.
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में फैसलामेडिकल कॉलेज- राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सालों से कार्यरत 277 कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतनदेने का फैसला हुआ है. साथ ही, मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए अब सचिव स्तर से संविदा नियुक्तियां की जा सकेंगी. अल्पसंख्यक शिक्षा- उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान मान्यता नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली है, जिससे मान्यता की प्रक्रिया और शर्तें अब पूरी तरह पारदर्शी होंगी.नाम में बदलाव- ‘सगंध पौधा केंद्र’ का नाम बदलकर अब ‘परफ्यूमरी एंड एरोमेटिक रिसर्च एवं डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट’ कर दिया गया है.
बैठक में इन फैसलों पर भी लगी मुहरलोहाघाट स्थित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य समेत 16 पदों को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट में भी 15 नए पद सृजित किए जाएंगे. ऊर्जा निगमों में अब निदेशक मंडल के बाहर का व्यक्ति भी निदेशक बन सकेगा, जिससे बेहतर मैनेजमेंट की उम्मीद है. वहीं, विधानसभा सत्र के सत्रावसान को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है. साथ ही लघु जल विद्युत परियोजना विकास नीति 2015 में संशोधन किया गया है. अब डीपीआर की जगह प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर परियोजनाएं आवंटित होंगी और परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को शून्य किया गया है.
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…