देहरादून: देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक (DGP) वी मुरुगेशन ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं।
13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद डालनवाला थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के फरार चलने के कारण पुलिस ने न्यायालय से सभी छह आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किए। पिछले दिनों मुख्यालय को इनाम बढ़ाने की रिपोर्ट भेजी गई थी।
इनामी आरोपी, जिनकी तलाश● अंकित वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा● आशुतोष कुमार सिंह निवासी मकान नंबर 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर● विशाल सिंह निवासी गाढ़ाबासा बागबेड़ा● आकाश कुमार प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा● यशराज निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा● जितेन्द्र साहु निवासी उलीडीह टैंक रोड
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…