वीकेंड पर मसूरी–ऋषिकेश में ट्रैफिक प्लान लागू, पुलिस अलर्ट – my uttarakhand news

 
देहरादून पुलिस द्वारा वीकेंड के दौरान बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए मसूरी, ऋषिकेश, देहरादून एवं विकासनगर क्षेत्रों में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह प्लान दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।
मसूरी / चकराता जाने हेतु रूट प्लान
दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व रुड़की की ओर से आने वाले वाहनों को डाटकाली, आईएसबीटी, बल्लूपुर, कैन्ट होते हुए निर्धारित मार्गों से मसूरी भेजा जाएगा। यातायात दबाव के अनुसार वैकल्पिक मार्ग (किमाड़ी–हाथीपांव) भी संचालित रहेंगे।
चकराता जाने वाले वाहनों को डाटकाली से जीएमएस रोड होते हुए पोंटा फ्लाईओवर एवं लांघा रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।
वापसी हेतु रूट व्यवस्था
मसूरी से देहरादून, हिमाचल, आशारोड़ी, ऋषिकेश एवं हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिससे शहर के अंदर जाम की स्थिति न बने।
ऋषिकेश हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान (Plan A, B, C)
वीकेंड पर ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए तीन स्तरीय प्लान लागू किए गए हैं—
Plan A: सामान्य ट्रैफिक के दौरान निर्धारित बाईपास मार्ग से संचालन
Plan B: अधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों से डायवर्जन
Plan C: अत्यधिक दबाव होने पर नरेंद्रनगर मार्ग से ट्रैफिक संचालित
हरिद्वार, देहरादून व पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
देहरादून शहर में डायवर्जन व्यवस्था
पैसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल, सहस्त्रधारा एवं गुच्चुपानी क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव होने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
मसूरी क्षेत्र में पार्किंग एवं ट्रैफिक प्लान
Plan A: सामान्य स्थिति में वाहनों का नियमित संचालन
Plan B: पार्किंग 90% भरने पर किंग क्रेग पार्किंग में वाहन खड़े कर शटल सेवा से आवागमन
Plan C: किंग क्रेग फुल होने पर गज्जी बैंड–हाथीपांव मार्ग पर डायवर्जन व पार्किंग
मुख्य पार्किंग स्थल
मसूरी, ऋषिकेश, देहरादून एवं विकासनगर में विभिन्न निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जिनमें पिक्चर पैलेस, किंग क्रेग, आईडीपीएल, परेड ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड आदि प्रमुख हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश / एडवाइजरी
आपातकालीन सेवाओं (एंबुलेंस, पुलिस, फायर) को प्राथमिकता दी जाएगी।
नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर क्रेन से टो किया जाएगा।
अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें।
ट्रैफिक अपडेट के लिए देहरादून पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें।
मार्गों पर लगे सूचना बोर्डों का पालन करें।
देहरादून पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि वीकेंड के दौरान यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

30 minutes ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

2 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

4 hours ago