Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बड़ा फैसला, खुलने-बंद होने से लेकर छुट्टियों तक यह बदलाव – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के सभी स्कूलों में पढ़ाई और छुट्टियों के टाइम टेबल को एक समान किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने स्कूलों के टाइम टेबल का नया खाका तैयार किया है। इसमें राज्य के दुर्गम भौगोलिक हालात के मद्देनजर गर्मी के अवकाश की अवधि को कम करते हुए विशेष अवकाश का प्रावधान भी किया गया है। नए टाइम टेबल को अंतिम रूप देने से पहले सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों के साथ ही अभिभावक और छात्रों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में सभी सीईओ को एक हफ्ते के भीतर सुझाव एकत्र कर सीमेट को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सुझावों के आधार पर संशोधन भी किए जा सकते हैं।पौने नौ बजे खुलेगा स्कूल, सवा 3 बजे होगी छुट्टीप्रदेश में पूरे वर्ष स्कूल खुलने का एक समान समय होगा। सुबह 8.45 पर बजे स्कूल खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 3.15 बजे होगी। वर्तमान में गर्मियों में एक अप्रैल से सुबह 7.45 बजे से स्कूल खुलते हैं और अवकाश दोपहर एक बजे होता है, जबकि सर्दियों में एक अक्टूबर से सुबह 9.15 बजे स्कूल खुलता है और छुट्टी 3.30 बजे होती है। नए टाइम टेबल में गर्मियों में स्कूल अवधि एक घंटा बढ़कर सवा छह घंटे की हो जाएगी, जबकि सर्दियों में यह पंद्रह मिनट बढ़ेगी।12 दिन का विशेष अवकाश होगावर्तमान में मैदानी और सामान्य पर्वतीय जिलों में 27 मई से 30 जून 34 दिन तक गर्मियों और एक से 13 जनवरी तक सर्दियों का अवकाश होता है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पहला अवकाश 20 से 30 जून और दूसरा अवकाश 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहता है। इसे बदल कर गर्मियों का अवकाश 20 दिन, सर्दियों का अवकाश 16 दिन करते हुए 12 दिन का विशेष परिस्थितिजन्य अवकाश रखने का प्रस्ताव है। इस 12 दिन के अवकाश का उपयोग मॉनसून, बर्फबारी, अत्यधिक गर्मी, कांवड मेला, आपदा आदि के दिन में उपयोग किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य इसे घोषित कर सकेंगे। परिस्थितिजन्य अवकाश में आने पर शिक्षकों को 8 दिन की ईएल मिलेगी।विवेक अवकाश यथावत रहेंगेप्रधानाचार्य के विवेक आधारित अवकाश और प्रतिकूल मौसम-हालात में डीएम द्वारा घोषित होने वाले अवकाश यथावत रहेंगे। इनमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा, ”राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल अवधि में कुछ बदलाव किए जाने हैं। सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद एक प्रारंभिक टाइम टेबल बनाया गया है। इस पर सभी पक्षों से सुझाव लिया जा रहा है। अच्छे सुझावों के अनुसार संशोधन भी किए जा सकते हैं।”

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

81 illegal structures razed in Ramnagar forest land, hunt on for alleged land mafia Tahir Mulla

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Nainital, 31 Oct: In one of the…

9 minutes ago

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

17 minutes ago

CM participates in ‘Run For Unity’ event in Doon, announces sports clubs in every Gram Panchaya

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…

20 minutes ago

Crime Literature Festival of India’s Curtain Raiser at Virasat brings Crime, Policing, National Security and Human Mind into Focus

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 31 Oct: The Crime Literature Festival of India (CLFI), organised…

31 minutes ago

15th annual festival of Tapasya Classical Dance Academy celebrated

my uttarakhand news Bureau    Dehradun, 01 Nov: Established with the aim of promoting classical…

43 minutes ago