Latest posts by Sapna Rani (see all)गदरपुर। मासूम बच्चे की डंडे से पिटाई करने के मामले में चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है। बुधवार रात मासूम के साथ मारपीट का वीडियो प्रसारित हो गया। जिसमें एक युवक मासूम को डंडे से मारता दिखाई दे रहा था। प्रसारित वीडियो देख गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वार्ड चार के पीड़ित पक्ष की ओर से लोग गए। उन्होंने वार्ड के ही आरोपित युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही युवक को सौंपने की मांग करने लगे। सूचना पर उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा बसंत कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आईपु लिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर देने की बात कही, लेकिन लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस पर स्वजन शांत हो गए।वार्ड चार इंद्र विहार निवासी हरपाल कश्यप ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गौतम गगनेजा पुत्र विनय गगनेजा का बिस्किट का गोदाम है। जो अक्सर खेलते हुए बच्चों को 10 और 20 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले जाता है।बच्चों ने मना किया तो गौरव ने उनकी पिटाई कर दीट्रक से बिस्कुट की पेटी उतरवा कर गोदाम में रखवाता है। बुधवार को गौरव और वंश निवासी इंद्रा विहार कालोनी को विनय अपने साथ ले गया और उनसे ट्रक से बिस्कुट की पेटियां उतरवाने को कहा, जब बच्चों ने मना किया तो गौरव ने उनकी पिटाई कर दी।रुद्रपुर : यहां नगर कीर्तन के दौरान काशीपुर बाइपास रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस बीच कार सवार व्यक्ति ने तमंचा निकाल दिया। इसका पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख बाइक सवार युवक तो भाग निकले लेकिन तमंचे के साथ पुलिस ने कार सवार डिबडिबा रामपुर निवासी आरोपित युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसकी कार से एक और तमंचा, दो तलवार और एक फरसा भी बरामद हुआ।
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Nainital, 31 Oct: In one of the…
देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…