Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार की बड़ी सौगात, उत्तराखंड में महज तीन लाख रुपये में मिलेगा मॉडर्न फ्लैट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। धामी सरकार उत्तराखंड के लोगों बड़ी सौगात देने जा रही है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1872 परिवारों का आशियाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
आर्थिक रूप से कमजो परिवारों के लिए नई उम्मीदइस परियोजना में 1872 आवासों को बनाया गया है। 832 फ्लैट तैयार हो चुके हैं, 512 अतिरिक्त फ्लैटों में अंतिम चरण के कार्य चल रहे हैं। यह फ्लैट छह लाख रुपये लागत से बने हैं, लेकिन पात्र परिवारों को इन्हें केवल तीन लाख रुपये ही देने होंगे। बाकी रुपये केन्द्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी के रूप में वहन की जाएगी।
आधुनिक सुविधाएंइस परियोजना का निर्माण क्षेत्रफल लगभग 39,220 वर्ग मीटर है। जिसमें में कुल 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट में एक बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन, टॉयलेट, बाथरूम और बरामदा है। सभी फ्लैट भूकंपरोधी तकनीक से बनाए गए हैं। बागवाला कैंपस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग), सीवरेज सिस्टम और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था है। बच्चों के लिए हरे-भरे पार्क भी हैं।
बेहतर कनेक्टिविटीयह प्रोजेक्ट मुख्य बाजार और प्रमुख मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। बस स्टेशन छह किलोमीटर और रेलवे स्टेशन आठ किलोमीटर दूर है।
पारदर्शी आवंटन प्रक्रियाकेवल पांच हजार रुपये जमा कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बाकी रुपयों के लिए बैंकों से लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।लाभार्थियों को कंप्यूटर बेस्ड रैंडमाइजेशन लॉटरी सिस्टम से चुना जाएगा।आवेदक का प्रधानमंत्री आवास योजना के एमआईएस पोर्टल पर रजिस्टेशन होना चाहिए।आवेदक को उत्तराखंड निवासी होना चाहिए।वार्षिक आय तीन लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
आरसीसी बाउंड्री वॉल और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण हो चुका है। सभी ब्लॉकों में विद्युत काम पूरा कर लिया गया हैं। यूपीसीएल द्वारा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी जांच भी की जा चुकी है। फायर फाइटिंग सिस्टम का टेस्टिंग हो चुकी है। पानी के लिए अंडरग्राउंड टैंक और ओवरहेड टैंक स्थापित किए गए हैं, जबकि एसटीपी भी टेस्टिंग फेज में पहुंच चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के बागवाला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में बदलाव आने वाला है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही लाभार्थियों को आवासों का आवंटन कर चाबियां सौंपी जाएंगी। – डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव आवास

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

35 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

40 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

45 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

55 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

57 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

1 hour ago