छात्रों की आवाज को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान शुरू, पेपर लीक और भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज देशभर में “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया। 40 दिनों तक चलने वाला यह अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा।
अभियान की जानकारी देने के लिए राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष/सेंट्रल इलेक्शन कमेटी सदस्य प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता की।
रंजीत रंजन ने कहा कि यह अभियान उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है, जिनकी मेहनत बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी और भर्ती प्रक्रिया अटकने से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्र कोई एहसान नहीं मांग रहे, बल्कि निष्पक्ष परीक्षा और तय समय पर भर्ती की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पारदर्शिता और सुधार के नाम पर बनाई गई एनटीए आज छात्रों के लिए “नेशनल ट्रॉमा एजेंसी” बन चुकी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में लगातार परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के बावजूद बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई।
पार्टी नेताओं ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लाखों छात्रों और परिवारों को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
प्रीतम सिंह ने कहा कि जब छात्र परेशान हैं, परिवारों पर असर पड़ रहा है और परीक्षाओं पर भरोसा कमजोर हो रहा है, तब सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें:
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो।
पूरी परीक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए, जिसमें पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर व्यवस्था की समीक्षा हो।
वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू किया जाए, जिसमें परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति की समयसीमा पहले से तय हो।
कांग्रेस ने छात्रों से अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए मिस्ड कॉल नंबर 9873036161 जारी किया है। छात्र www.chhatronkigoonj.in⁠� पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
प्रेस वार्ता में अभियान संयोजक सुमित्तर भुल्लर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वैभव वालिया, गरिमा मेहरा दसौनी, अभिनव थापर, विशाल सिंह भोजक, विकास नेगी, सुलेमान अंसारी, नानक चंद, डॉ. जसविंदर गोगी, संजय पालीवाल, गोदावरी थापली, इशिता सेडा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

19 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

38 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

44 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago