Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पुलिस जवानों को नए साल पर बड़ा तोहफा, 229 हेड कॉन्स्टेबल बने एडिशनल सब इंस्पेक्टर – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नए साल पर उत्तराखंड में पुलिस जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. 229 मुख्य आरक्षी को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है. इसके 25 महिला कर्मी भी शामिल हैं. साल 2025 में मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर पद पर 958 पदोन्नतियां हुई हैं. साथ ही डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी पद पर भी साल में 102 पदोन्नतियां हुई हैं.
उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए नया साल 2025 पदोन्नति की सौगात लेकर आया है. पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के मौके पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है. इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं.
पुलिस मुख्यालय की तरफ से मानें तो उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए साल 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है. इस साल विभाग में अलग-अलग रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
अलग-अलग संवर्गों में प्रमुख पदोन्नतियां
निरीक्षक-150उपनिरीक्षक- 92अपर/सहायक उप निरीक्षक- 385मुख्य आरक्षी- 331अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी- 05अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 01- 10अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 02- 28पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान- 18पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान- 33अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी 02- 02पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार- 03मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 03
डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं. पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

4 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

14 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

15 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago