Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को बुलाया गया दिल्ली, सिखों पर विवादित टिप्पणी का मामला गरमाया – myuttarakhandnews.com

देहरादून. कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य और करन महारा दिल्ली बुलाए गए हैं. कल (मंगलवार) पार्टी आलाकमान के साथ मीटिंग होगी. सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह प्रकरण पर बातचीत हो सकती है. उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह ने पिछले हफ्ते सिखों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. कहा जा रहा है कि ये कॉल इसी से कनेक्टेड हो सकती है. बीते शुक्रवार को कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने देहरादून बार एसोसिएशन के प्रदर्शन में विवादित बयान दिया था. मौके पर ही सिख समुदाय के अधिवक्ताओं ने भारी नाराजगी जताई.
तुरंत मांगी माफीहालांकि, कांग्रेस नेता ने तुरंत माफी भी मांग ली थी. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किसी तरह स्थिति को संभाला.
हरक सिंह रावत ने अपने बिगड़े बोल का प्रायश्चित करने के लिए गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी भी लगाई. उन्होंने अपने शब्दों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगी. जूता सेवा और लंगर रसोई में सेवा भी की.
पुतले जलाएरावत ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा उत्तराखंड और देश के लिए कठिन से कठिन समय में आगे बढ़कर सेवा की है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा से दुनिया का दिल जीता है. लेकिन इससे सिखों में गुस्सा कम नहीं हुआ. उत्तराखंड के कई हिस्सों में हरक सिंह रावत के पुतले जलाए गए. भाजपा नेता बलजीत सोनी ने कहा कि 1984 के जख्म सिख कौम अभी भूली नहीं है. कांग्रेस नेता का बयान सिखों के प्रति इनकी नफरत जाहिर करता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

47 minutes ago

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…

3 hours ago

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है ये धाम | | my uttarakhand news

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…

4 hours ago

शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा दम | | my uttarakhand news

शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…

17 hours ago

नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | | my uttarakhand news

नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…

18 hours ago