देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों नर्सिंग बेरोजगारों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब दो घंटे तक धक्का-मुक्की और झड़प होती रही।
सोमवार को संगठन के सभी बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।कूच के दौरान बेरोजगारों और पुलिस के बीच दो घंटे तक झड़प हुई । इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट करी। जिसके बाद घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। प्रदर्शनकारियों को बाद में पुलिस ने वैन में बैठाकर एकता विहार छोड़ दिया।
नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन पिछले कई दिनों से धरना दे रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि नर्सिंग भर्ती वर्षवार निकाली जानी चाहिए और आयु सीमा में छूट मिलनी चाहिए, ताकि बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर संकट न आए।
कूच के दौरान आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी, यूकेडी, बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। नवल पुंडीर ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने उन पर बलपूर्वक कार्रवाई की, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। संगठन ने महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…