कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित लालपुर में इंटर्नशिप कर रही 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी, आरोपी अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास करना चाहा, युवती के विरोध करने पर उसकी आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी, युवती के माता-पिता और बहन जेकेपुर रायगढ़ ओडिशा में रहते हैं, मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि युवती ने बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद उसका लालपुर की फैक्ट्री में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था, जिसके बाद युवती सृष्टि शर्मा लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहने लगी, बीते मंगलवार सुबह युवती फैक्ट्री गई थी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार सृष्टि दोपहर ढाई बजे घर के अंदर दाखिल हुई, बताया जा रहा है कि तब कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज की तबीयत खराब होने के कारण रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी, और कामेश्वर सिंह व उनका छोटा पुत्र सुमित अस्पताल में था, इस कारण घर पर उनका बेटा अमित अकेला था, अकेलेपन का फायदा उठाते हुए अमित की नीयत खराब हो गयी, युवती के विरोध करने पर अमित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, और अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर बाइक पर मृतका के शव को ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया, पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है।
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…