देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में उत्तराखंड की स्नेह राणा ने अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्व से भर दिया।
देहरादून में हुआ जोरदार स्वागत
विश्व कप जीतकर जब स्नेह राणा देहरादून लौटीं, तो एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग “भारत माता की जय” के नारे लगाते नजर आए। स्नेह ने कहा, “यह जीत पूरे देश की है। हमारी टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है कि हमने इतिहास रचा।”
परिवार में जश्न का माहौल
स्नेह के भाई कमल राणा ने बताया कि चोटिल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनकी लगन और जज्बे ने भारत को विश्व विजेता बनाया। परिवार और पूरे देहरादून में जश्न का माहौल है।
मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। सीएम ने स्नेह को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी।
स्नेह राणा बोलीं – यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है
प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेह ने कहा, “मैं राज्य सरकार और सभी समर्थकों की आभारी हूं। यह सम्मान मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि मैं आगे भी देश का नाम रोशन कर सकूं।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून; भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले चुनाव में दिनेश आर्य को…
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास…
हरीश रावत ने लोगों से जसपुर से हल्द्वानी तक यात्रा में जुड़ने की अपील…
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों…
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत…
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो…