Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के मकान मालिकों और किरायदारों के लिए बड़ी खबर! स्टांप शुल्क किया जाएगा कम – Uttarakhand

Big news for landlords and tenants of Uttarakhand! Stamp duty will be reducedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। Uttarakhand Real Estate: स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन से आय बढ़ाने के लिए भूमि की खरीद व बिक्री के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं खंगाली जा रही हैं। विशेष रूप से मकान मालिकों और किरायदारों के बीच विधिवत अनुबंध या किरायानामा को प्रोत्साहित किया जाएगा।प्रदेश में तेजी से शहरीकरण बढ़ने के साथ ही शहरों में किरायेदारों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन ठोस पहल के अभाव में किरायानामा को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। सरकार ने इस क्षेत्र में नए उपायों की ढूंढ के साथ ही स्टांप शुल्क की दरों में कमी लाकर किरायानामा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में कर आय में हो रही वृद्धि से सरकार और विभाग, दोनों ही उत्साहित हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार ने इस मद में राजस्व जुटाने के लिए 2063 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। लक्ष्य से अधिक 2432 करोड़ की आय प्राप्त करने में विभाग को सफलता मिली थी। इससे उत्साहित होकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2665 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में लक्ष्य से कुछ कम राजस्व मिल पाया था। 449 करोड़ के स्थान पर लगभग 429 करोड़ रुपये कर प्राप्त हो सका। इसे देखते हुए आगामी महीनों में विभागों को राजस्व पर तेजी से काम करने की हिदायत दी गई थी। वित्तीय वर्ष के आठ माह बीतने और चालू माह दिसंबर के पहले सप्ताह तक इस मद में 1722 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है।राजस्व में इस वृद्धि के बाद सरकार ने विभाग को राजस्व प्राप्ति के लिए नवाचार पर काम करने विशेष रूप से जिन क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं, उन पर तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र मकान मालिकों और किरायदारों के बीच विधिवत अनुबंध अथवा किरायानामा पर बल दिया जा रहा है। इससे मकान मालिकों और किरायेदारों के बीच परस्पर भय और आशंकाएं समाप्त हो सकेंगी।साथ ही स्टांप पर होने वाले अनुबंध से विभाग की आमदनी में वृद्धि होगी। विभाग को इस अनुबंध को बढ़ावा देने के लिए स्टांप शुल्क में कमी लाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ में राजस्व न्यायालयों में स्टांप कर के वादों के निपटारे पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। इन वादों का जितना शीघ्र निस्तारण होगा, स्टांप से होने वाली आय में उतना ही वृद्धि हो सकेगी।इसके लिए भी विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने कहा कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को इन दोनों ही प्रस्तावों के साथ ही अन्य नवाचार की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन से प्राप्त आय (धनराशि-करोड़ रुपये):वर्ष, राजस्व2019-2020, 10722020-21, 11072021-22, 14882022-23, 19872023-24, 24322024-25, 1722 (नोट-वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवें माह के पहले सप्ताह में प्राप्ति, कुल लक्ष्य है 2665 करोड़)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

MDDA crackdown on illegal construction in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…

52 minutes ago

Earthquake early warning system tested in U’khand

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 9 Oct: A siren sounding…

1 hour ago

Buyer–Seller Meet takes Centre Stage at CII Uttarakhand Expo 2026

my uttarakhand news Bureau Haridwar, 9 Oct: The second day of the 7th CII Uttarakhand…

1 hour ago

Graphic Era VC Dr Narpinder Singh secures 1st rank in India

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: Fifty-two faculty members of Graphic Era Deemed University…

1 hour ago

Humanity is Foundation of a Just Society: Kusum Kandwal

National Seminar on Human Rights held at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October…

2 hours ago

Concept of justice is at core of Constitution: Justice Sudhanshu Dhulia

10th Law College Dehradun Moot Court Competition begins my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct:…

2 hours ago