Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जल्द बजेगा निकाय चुनाव का डंका? धामी कैबिनेट से ओबीसी आरक्षण नियमावली को मंजूरी – Uttarakhand

Will the civic elections be held soon in Uttarakhand? OBC reservation rules approved by Dhami cabinetइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव (नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत) का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. चुनाव के लिए ओबीसी रिजर्वेशन नियमावली को मंजूरी मिल गई है. राजभवन की मुहर के बाद शासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है. यानी जल्द ही जल्द ही निकायों के आरक्षण सूची जारी होगी. ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद सभी निकायों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोगी की रिपोर्ट के मुताबिक ही नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लागू किया जाना है. इससे पहले 2018 में हुए निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए 14 आरक्षण था, जो इस बार बदलने जा रहा है. इस बार निकायों में सीटों का आरक्षण ओबीसी आबादी के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा.धामी कैबिनेट से मिली मंजूरीओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाय चुनाव की नियमावली को गुरुवार को मंजूरी दी है. नियमावली आने के बाद निकायों में मेयर से लेकर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभासद, पार्षदों के पदों पर आरक्षण की नई नियमावली जारी की जाएगी. शहर विकास निदेशालय प्रस्ताव तैयार कर जिलो में भेजेगा.इसके बाद डीएम अधिसूचना जारी कर आपत्तियां मांगेंगे. इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद डीएम की तरफस से शहरी विकास को अंतिम प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके आधार पर राज्य चुनाव आयोग को निकाय चुनाव के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा और राज्य में चुनाव की मुनादी होगी.कब हो सकते हैं चुनाव?माना जा रहा है कि इसी महीने यानी दिसंबर आखिर तक निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. अगर 25 दिंसबर के आसपास निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाती है तो 20 जनवरी 2025 तक निकायु चुनाव हो सकते हैं. हालांकि निकाय चुनाव की तस्वीर चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

4 minutes ago

CM participates in ‘Run For Unity’ event in Doon, announces sports clubs in every Gram Panchaya

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…

7 minutes ago

Crime Literature Festival of India’s Curtain Raiser at Virasat brings Crime, Policing, National Security and Human Mind into Focus

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 31 Oct: The Crime Literature Festival of India (CLFI), organised…

18 minutes ago

15th annual festival of Tapasya Classical Dance Academy celebrated

my uttarakhand news Bureau    Dehradun, 01 Nov: Established with the aim of promoting classical…

29 minutes ago