बड़ी खबर: दून में फर्जी राशन-आयुष्मान कार्ड मामले में डीएम ने रोका कई अफसरों का वेतन। अब तक 3600 राशन, 10 हजार आयुष्मान कार्ड रद्द! – पर्वतजन

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025: नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने सत्यापन अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने के सख्त आदेश जारी किए हैं। अब तक प्रशासन 3600 फर्जी राशन कार्ड और 10,000 आयुष्मान कार्ड निरस्त कर चुका है।
डीएम ने साफ कहा कि “पात्र परिवारों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपात्रों को लाभ देने वालों की जवाबदेही तय होगी।”

सत्यापन में लापरवाही पर कार्रवाई, कई अधिकारियों का वेतन जब्त
डीएम ने राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड सत्यापन में देरी करने वाले पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 अक्टूबर तक 60% सत्यापन कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वेतन जब्त करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है — “हर पात्र को उसका हक मिले और फर्जीवाड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।”
अभियान की प्रगति: अब तक 40.91% राशन कार्ड सत्यापित
जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के अनुसार, देहरादून जिले में कुल 3,83,352 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 1,56,815 कार्डों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है, यानी अब तक 40.91% कार्य संपन्न हुआ है।

क्लेमेंटाउन: 25.40%
सहसपुर: 38.07%
विकासनगर: 27.21%
ऋषिकेश: 23.52%
डोईवाला: 20.99%
कालसी: 38.55%
त्यूनी: 8.62%

प्रशासन ने अब तक 3617 कार्ड निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही आधार से लिंक करने हेतु ई-केवाईसी प्रक्रिया भी जारी है।
आयुष्मान कार्ड सत्यापन भी तेज रफ्तार में
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एम.के. शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 1,26,960 आयुष्मान कार्ड धारक हैं, जिनका सत्यापन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत केवल पात्र परिवारों को ही स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
संगठित गिरोह पर दर्ज हुई एफआईआर
पिछले माह जिला प्रशासन ने फर्जी कार्ड बनाने वाले संगठित गिरोह पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब प्रशासन और पुलिस मिलकर ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग न कर सके।
डीएम सविन बंसल ने कहा: “राशन और आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को”
डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र परिवारों को ही लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि “जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है या जो अपात्र हैं, उनका कार्ड तुरंत निरस्त किया जाए।”
डीएम ने चेतावनी दी कि “सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
प्रमुख निर्देश और चेतावनी

30 अक्टूबर तक कम से कम 60% सत्यापन कार्य पूरा करना अनिवार्य।
लापरवाही पर वेतन जब्ती और प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
3600 फर्जी राशन कार्ड और 10,000 आयुष्मान कार्ड निरस्त।
ई-केवाईसी प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि कोई भी कार्ड दोबारा गलत तरीके से जारी न हो।

बैठक में शामिल अधिकारी
इस अहम बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Sapna Rani

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

2 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

4 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

12 hours ago