Uttarakhand News: रेस्टोरेंट में खाने में थूकने पर हड़कंप।मुकदमा दर्ज, लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही शुरू – पर्वतजन

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में स्टाफ द्वारा खाद्य पदार्थ में थूककर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट स्टाफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(b) और 274 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला
पुलिस को इस घटना की जानकारी लिखित तहरीर के माध्यम से दी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने जानबूझकर खाना बनाते समय थूका, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को भेजी।विभाग ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
उत्तरकाशी पुलिस ने नागरिकों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

1 hour ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

3 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

4 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

5 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

5 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

5 hours ago