बड़ी खबर : हल्द्वानी वनभलपुरा हिंसा कांड का मुख्य दोषी आया पकड़ में !! पांच की पहले ही हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com


दिल्ली से बड़ी खबर : हल्द्वानी वनभलपुरा हिंसा कांड का मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी कोई भी अधिकारी इस सम्बंध में कुछ भी कहने से बच रहे है । सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में धरदबोचा है ।बताते चले कि कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया था कि इस मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है ।लोगों में शामिल महबूब आलम को भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा था। अभी तक लगभग 75 से अधिक उपद्रवियों को पुलिस गिफ्तार कर चुकी है , शोषलमीडिया पर लगातार अफवाओं का दौर चल पड़ा है ।ऐशे मे नैनीताल पुलिस ने जनता से संयम बनाये रखने की, अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की है ।

Post Views: 30

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks