बड़ी खबर: हेली सेवा से बची गर्भवती महिला की जान – पर्वतजन

मोरी (उत्तरकाशी),  अक्टूबर 2025। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में एक बार फिर सरकार की तत्परता ने जीवन बचाने का बड़ा उदाहरण पेश किया है। मोरी विकासखंड के ग्राम लिवाड़ी निवासी गर्भवती महिला रैनू, पत्नी सुरज सिंह, की तबीयत अचानक बिगड़ने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत हेली सेवा उपलब्ध करवा कर उनकी जान बचाई।
 विधायक ने दी सूचना, सीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
घटना की जानकारी लिवाड़ी गांव के निवासी दिनेश रावत ने क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल को दी। उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता बताई।

मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए प्रशासन को निर्देश दिए और हेली सेवा के माध्यम से गर्भवती महिला को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने समय पर इलाज कर उनकी जान बचा ली।
 दुर्गम इलाकों में राहत की उम्मीद
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि,

“मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेकर दिखाया कि राज्य सरकार सच में अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ गांवों में भी अब राहत मिल पा रही है।”

 पहले भी बंद सड़क से गई थी एक जान
बताते चलें कि जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग पिछले कई महीनों से बंद है। इससे पहले भी कासला गांव की एक प्रसव पीड़िता को हेली सुविधा न मिलने के कारण जान गंवानी पड़ी थी।इस घटना के बाद सरकार और प्रशासन ने दुर्गम इलाकों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks