बडी खबर: सेल्फी बनी मौत का कारण, गहरी खाई मे गिरने से चीफ फार्मासिस्ट की गई जान

बडी खबर: सेल्फी बनी मौत का कारण, गहरी खाई मे गिरने से चीफ फार्मासिस्ट की गई जान
उत्तराखंडबड़ी खबर: सेल्फी बनी मौत का कारण, गहरी खाई मे गिरने से चीफ फार्मासिस्ट की गई जान
सेल्फी बनी मौत का कारण, गहरी खाई मे गिरने से चीफ फार्मासिस्ट की गई जान।
पिथौरागढ़- जनपद पिथौरागढ़ के मटेला के पास सेल्फी लेते समय एक महिला खाई में गिर गई एसडीआरएफ ने घटना स्थल से महिला का शव बरामद कर लिया है।
घटना आज की है जब पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।
इस घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया जिस पर
एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि उक्त महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला तक पहुंच बनाई गई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी
जिसके शव को SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उक्त महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
मृतक महिला का नाम :- सोनल पायल, उम्र 37 वर्षनिवासी :- जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

3 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

10 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

14 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

16 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

22 minutes ago