प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ पोलिंग कार्मिकों और ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ पोलिंग कार्मिकों और ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशनचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए तैनात कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन और जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की मौजूदगी में किया गया। बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव के लिए 210 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इन सभी बूथों पर मतदान कार्मिकों की तैनाती 10 प्रतिशत आरक्षित सहित कुल 230 पार्टियां बनाई गई है, जिसमें 920 कार्मिक शामिल है। इसमे पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय और तृतीय मतदान कार्मिक शामिल है। इसके अतिरिक्त एक-एक महिला और दिव्यांग बूथ के लिए भी रिजर्व सहित चार पार्टियों का चयन किया गया। होम वोटिंग को संपन्न कराने के लिए 25 पोलिंग पार्टियों के सापेक्ष 20 प्रतिशत आरक्षित सहित कुल 30 पार्टियां चयनित की गई। क्रिटिकल बूथों के लिए 26 माइक्रो आब्जर्वर के सापेक्ष आरक्षित सहित कुल 39 माइक्रो आब्जर्वर चयनित किए गए। होम वोटिंग के लिए 28 जून को कार्मिकों का प्रशिक्षण और 29 जून को होम वोटिंग होगी। जबकि पोलिंग कार्मिकों को 01 और 02 जुलाई को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए जाएंगे।रेंडमाइजेशन के दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, सहायक नोडल कार्मिक कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि उपस्थित थे।वहीं दूसरी ओर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्षता से कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना और राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान बीजेपी के रवीन्द्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह भुजवाल, कांग्रेस के मदन लोहानी, सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी हिम्मत सिंह नेगी, आप पार्टी के अनूप रावत, निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिनिधि विश्वनाथ खाली, सीपीआई के ज्ञानेंद्र खंतवाल सहित नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य आदि मौजूद थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

9 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago