बड़ी खबर: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ने की इस यूट्यूब चैनल पर एक्शन की मांग। एसएसपी को दी तहरीर – Parvatjan

देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एक यूट्यूब चैनल की खबर पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
यूट्यूब चैनल की रिपोर्ट पर सवाल
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, YouTube चैनल “राय शुमारी” द्वारा एक नवजात के इलाज से जुड़ी खबर को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आर्थिक कारणों से इलाज में दिक्कत आई, जिस पर अस्पताल ने असहमति जताई है।

एसएसपी को दी गई तहरीर
अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।इसके साथ ही, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करने जा रहा है।
परिजनों का सामने आया पक्ष
बच्चे के पिता आशीष राजवंशी ने स्वयं सामने आकर अस्पताल के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया है और वह अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अस्पताल से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है और बच्चे का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है।इमरजेंसी में आने पर उन्होंने तत्काल ईलाज मिला, उपचार में कोई देरी नहीं हुई। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
आयुष्मान योजना में अग्रणी अस्पताल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज करने वाले प्रमुख अस्पतालों में शामिल है।मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा कर रहा है।श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि,सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरों को झूठे तरीके से परोसने के मामलों पर पूर्णं प्रतिबंध लगना चाहिए। इस तरह की फर्जी और भ्रामक खबरें न केवल समाज को गुमराह करती हैं, बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago