टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। सुल्याधार के नीचे थापली तोक क्षेत्र में भालू के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम प्रधान और वन कर्मी पर अचानक हमला
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत भालू की गतिविधियों का जायजा लेने जंगल गए थे। इसी दौरान पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।
भालू से भिड़े, फिर भागा जंगली जानवर
तीनों लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी देर तक भालू का सामना किया और आखिरकार उसे भगाने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर गहरे घाव कर दिए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कंधों व कण्डी के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हो चुका है हमला, दहशत में ग्रामीण
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में सुल्याधार निवासी एक महिला पर भी भालू ने हमला किया था, जिसका इलाज अभी भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विशिष्ट व्यक्तित्व व्याख्यानमाला के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…