बड़ी खबर: हरकीदून घाटी के अधिकांश गांवों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जूझ रहे ग्रामीण। बड़ासू पट्टी के गांवों में एक साल से बिजली संकट – पर्वतजन

मोरी।17अक्टूबर 2025नीरज उत्तराखंडी
मोरी में विद्युत सब स्टेशन का फायदा लोगों नहीं मिल पा रहा।ऊर्जा निगम की गैरजिम्मेदारी व अनदेखी के चलते मोरी ब्लॉक के बड़ासू पट्टी के पांच गांव के ग्रामीण विगत एक वर्ष से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर आरोप लगाया कि नियमित विद्युत आपूर्ति न होने के कारण परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति न होने के बाद भी उनसे बिजली बिल व भारी भरकम फिक्सड चार्ज वसूला जा रहा है।

बताते चलें कि मोरी ब्लॉक के बड़ासू पट्टी के पांच गांव तालुका, ढाटमीर, गंगाड, ओसला, पवाणी में पिछले एक साल से अनियमित विद्युत आपूर्ति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हरकीदून घाटी पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।मामला गत मंगलवार को तब सामने आया जब विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी ने सांकरी बाजार में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणों ने हरकीदून घाटी के अधिकांश गांव में अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायतें दर्ज कराई।ग्रामीणों ने कहा कि पंचगाई क्षेत्र के करोड़ों खर्च करने के बाद भी सब स्टेशन बंद पड़ा है। शिविर में सांकरी सौड़ की प्रधान अंजना रावत ने बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण यहां घण्टों विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।पर्यटन व्यवसाय से जुड़े चैन सिंह रावत कहा कि वर्ष भर देश विदेश के पर्यटक हरकीदून की सैर करने को पहुंचते हैं। लेकिन यहां लॉ वोल्टेज व अनियमित विद्युत कटौती के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
ढाटमीर निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि तालुका, डाटमीर, गंगाड, ओसला, पवाणी में पिछले एकसाल से अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी है। जबकि ऊर्जा निगम ग्रामीणों से भारी भरकम फिक्सड चार्ज वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि हरकीदून घाटी पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।
मोरी में बंद पड़ा है 15 करोड़ रुपये से बना विद्युत सब स्टेशन
मोरी ब्लॉक के पंचंगाई क्षेत्र के 65 गांव के लिए ऊर्जा निगम ने 15 करोड़ की लागत से गैच्वान गांव के पास सब स्टेशन की स्थापना की। लेकिन ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण इस पर ताले लटके हैं।
फीडर लम्बा होने के कारण लाइन लॉस के साथ ही बड़े फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है। ग्रामीणों ने शिविर में जल्द नया सब स्टेशन सांकरी क्षेत्र में बनाने की भी मांग की। ताकि हरकीदून घाटी, पर्वत क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुचारू विद्युत आपूर्ति रहे।
छह माह से नहीं उतरा खराब मीटर
ग्रामीणों ने खराब मीटर समय पर न बदलने, कनेक्शन देने के बाद मीटर न लगने तथा चेक मीटर छह माह से न हटाने का भी आरोप ऊर्जा निगम पर लगाया है।
गौरतलब है कि गत मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी की ओर से यूपीसीएल बड़कोट डिविजन के मोरी क्षेत्र के दुर्गम गांव की विद्युत आपूर्ति, गुणवत्ता और सेवा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने हरकीदून घाटी के अधिकांश गांव में अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायतें दर्ज कराई।इस दौरान सांकरी और सौड़ पर्यटन गांव में लो वोल्टेज का मुद्दा छाया में शिविर में तकनीकी सदस्य भूपेंद्र कनेरी और संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।इस दौरान ग्रामीणों ने शिविर में बिल, नए कनेक्शन, मीटर चेंज, लाइन शिफ्टिंग समेत अन्य से जुड़ी 21 शिकायतें दर्ज कराई। ग्रामीणों ने सांकरी सौड़ में घण्टों विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की शिकायत की।
क्या कहते हैं अधिकारी

मेरी तैनाती इसी साल हुई है मामला मेरे जानकारी में नहीं है न ही ग्रामीणों ने लिखित रूप शिकायत दी है । इसकी जानकारी लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुकेश चन्द रमोला, उप जिला अधिकारी मोरी/पुरोला

2–बडासू पट्टी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में जून माह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नई सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। यहां पेड़ गिरने की घटननाएं बार-बार होती रहती है और विद्युत लाइने क्षतिग्रस्त होती रहती है। पिछले एक सप्ताह से लेबर टीम साइट पर लगातार कार्यरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लाइन का मरम्मत कार्य वर्तमान में किया जा रहा है गुरुवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जायेगी।धर्मवीर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बड़कोट

Sapna Rani

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

3 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

4 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

11 hours ago