rishikesh news : ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल बजरंग सेतु से एक युवक नदी में गिरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। दरअसल दिल्ली से तीन दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए हुए थे, जिसके चलते देर रात वे सब निर्माणाधीन पुल बजरंग सेतु की सैर पर निकल पड़े। इसी दौरान तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया, और अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। तो वहीं बजरंग सेतु के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि लगातार चेतावनी और रोक-टोक के बावजूद भी पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा था।
पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य प्रभावित हो रहा कार्य
अगर पर्यटकों को पुल पर जाने से मना किया जाता है, तो वे न केवल झगड़ते है, बल्कि खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी भी देते है। और आखिर में यहां पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण हादसा हो ही गया। पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है, ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए। ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न पाएं।
सिमरन बिंजोला
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…