देहरादून। राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देर रात तक हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 10 और 11 अक्टूबर की मध्यरात्रि को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया।पुलिस की कार्रवाई के दौरान धोरन रोड स्थित D3 बार निर्धारित समयावधि के बाद भी खुला मिला। बार में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजाएसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने रात के समय सड़क पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, हुड़दंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज किया गया।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि 39 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई भी की।संदिग्धों से पूछताछ, देर रात तक जारी रही चेकिंगपुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात तक घूम रहे 61 व्यक्तियों और युवकों को पूछताछ के लिए थानों में लाकर उनका सत्यापन किया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगरानी रखी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और संदिग्धों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा बार, पब और रेस्टोरेंट में निर्धारित नियमों का अनुपालन कराना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to increase the honorarium of…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…