बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रेखा आर्या –

 देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को सम्मान देना और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उनकी शैक्षिक प्रगति को गति प्रदान करना है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सशक्तिकरण के साथ उनकी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कहा कि एक समय समाज में बेटियों के जन्म को लेकर नकारात्मक सोच प्रचलित थी, लेकिन शिक्षा के विस्तार और सामाजिक जागरूकता ने इस सोच में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। आज बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वे अपने परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ ही समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और आवश्यक प्रोत्साहन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने सम्मानित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी उपलब्धियों को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत मानें। निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ते हुए चुनौतियों का सामना करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।मंत्री ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। बेटियों को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बी.एल. राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मेधावी छात्राएं उपस्थित रहीं। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

4 minutes ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

10 minutes ago

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

3 hours ago

Virasat Sadhana blossoms with melodious voices of school students

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…

3 hours ago

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

3 hours ago