मतदाता पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, 15 मार्च को दून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। चुनाव आयोग द्वारा अप्रैल में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने 15 मार्च को देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सभी विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
केंद्रीय नेतृत्व भी रहेगा मौजूद
भाजपा की इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से भी किसी वरिष्ठ नेता के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी भाजपा विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर को लेकर पार्टी की रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
बीएलओ मैपिंग का 82 प्रतिशत काम पूरा
उधर चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की तैयारियों के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब राजनीतिक दल भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।
बूथ स्तर तक सक्रिय रहेगा संगठन
भाजपा संगठन की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 और बीएलए-2) पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रदेश स्तर के नेताओं की निगरानी में एसआईआर के दौरान बूथ स्तर तक कार्य किया जाएगा।
पार्टी का उद्देश्य इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और पकड़ को और मजबूत करना है। इसके लिए बीएलए के साथ-साथ अन्य सहायक कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

25 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

53 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

1 hour ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

2 hours ago