देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जंगल में मिला 4–5 दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार बुधवार को प्रेमनगर थाने को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के अंदर जंगल की ओर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।
प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एसएसपी पहुंचे मौके पर, कई टीमें गठित
मामले की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
एसएसपी के निर्देश पर महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
सभी पहलुओं से जांच
पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…