उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती, 900 पदों पर नियुक्तियां जल्द – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) के माध्यम से डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, दंत हाईजिनिस्ट और एएनएम समेत कुल 900 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजिनिस्ट के 30 पद और नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के 103 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद और एएनएम के 180 पद भरे जाएंगे।
सरकार का मानना है कि इस भर्ती से राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता राजकीय चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत रिक्त पदों को भरना है। इसी दिशा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।

Post Views: 15

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks