Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा, कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ताजा हादसा नैनीताल के ज्योलीकोट के पास हुआ है. जहां पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार पांच पर्यटक घायल हो गए. सभी पर्यटक कैंची धाम के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी ज्योलीकोट के पास हादसा हो गया. वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर सभी को हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है.कैंची धाम से लौट रहे थे पर्यटक: जानकारी के मुताबिक, उधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी राजेश अपनी कार संख्या UK 04 N 1626 से अपनी पत्नी, बेटा, बहू और उनकी 14 साल की बेटी के साथ कैंची धाम से वापस लौट रहे थे. तभी हल्द्वानी रोड पर ज्योलीकोट के नंबर एक बैंड के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार को संभालने से पहले ही वो खाई में जा गिरी. कार को खाई में गिरता देख राहगीरों के होश उड़ गए. राहगीरों ने आनन-फानन ने कार हादसे की सूचना पुलिस को दी.पेड़ की वजह से रूकी कार: वहीं, सूचना मिलते ही ज्योलीकोट से पुलिस की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. जहां ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू अभियान के तहत सभी घायलों को खाई में बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया. जिसके बाद सभी घायलों को हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया. गनीमत रही कि कार पेड़ पर जाकर रूक गई, जिससे कार और नीचे जाने से गिर गई.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

3 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

3 hours ago

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…

3 hours ago

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…

3 hours ago