Uttarakhand News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत गई और कई घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई। घायलों को भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बस में करीब 18 यात्री सवार थे।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
देहरादून– पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी रेसिडेंशियल…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को वैश्विक पहचान…
उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह…
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही नमो भारत को ऋषिकेश तक लाने यानी आरआरटीएस…
Following the directives of the Election Commission of India, the Special Intensive Revision (SIR) campaign…
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही नमो भारत को ऋषिकेश तक लाने यानी आरआरटीएस…