पकड़ा गया मुन्ना भाई, 12 अभ्यर्थियों की जगह दे चुका है परीक्षा – पर्वतजन

देहरादून के एक परीक्षा स्थल पर आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी अधिकारी पद की भर्ती परीक्षा के समय रविवार को एक गंभीर जालसाजी का पर्दाफाश हुआ। अधिकारियों ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की है, जिसने 12 विभिन्न उम्मीदवारों की पहचान का दुरुपयोग कर उनके बदले परीक्षाएं दीं। इनमें से कुछ व्यक्ति अब सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। पटेलनगर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
 
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना पठाणी अंतर्गत गांव चोरा निवासी सूरजपाल सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 दिसंबर को देहरादून स्थित आई क्रिएट सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र में आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी अधिकारी परीक्षा आयोजित हो रही थी। इस दौरान आईबीपीएस की विभाग प्रमुख डॉ. सोमबाला निंगथौजम ने केंद्र प्रशासन को सूचित किया कि परीक्षा में भाग ले रहा ऋषि कुमार पहले भी कई परीक्षाओं में हेराफेरी कर चुका है। जांच-पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। संदिग्ध ऋषि कुमार ने उम्मीदवारों के प्रवेश पत्रों पर अपनी तस्वीर चिपकाकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 12 अलग-अलग व्यक्तियों के बदले परीक्षाएं दीं।

 
इन उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं: राकेश कुमार मीणा, सीताराम मीणा, बलराम मीणा, नरोत्तम मीणा, रणजीत सिंह मीणा, राजकुमार मीणा, रविंद्र मीणा, रवि कुमार मीणा, रामकेश मीणा, मोहित और हरीश मीणा, तथा बिजनौर से अनिकेत कुमार।
कई व्यक्ति सरकारी पदों पर तैनात
पकड़े जाने पर संदिग्ध ने कबूल किया कि उसने पैसे कमाने की मंशा से इन लोगों के नाम पर नकली दस्तावेज बनवाए और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुआ। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके द्वारा परीक्षा देने वाले कुछ व्यक्ति अब विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं। संदिग्ध ने माना कि उसने पहले भी विभिन्न व्यक्तियों की जगह परीक्षाएं देकर गैरकानूनी कमाई की और दूसरों को भी अनुचित लाभ पहुंचाया।
सूरजपाल सिंह रावत की रिपोर्ट पर पुलिस अब उन 12 उम्मीदवारों की भी जांच कर रही है, जिनके बदले ऋषि कुमार ने परीक्षा दी। संदिग्ध ऋषि कुमार के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के…

9 minutes ago

उत्तराखंड में जमीन खरीदना आसान नहीं! बाहरी लोगों के लिए क्या हैं नियम, जानें पूरा कानून – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार : उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए…

24 minutes ago

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के…

51 minutes ago

कुरैशी मोहल्ले में 10.79 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे – myuttarakhandnews.com

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक…

1 hour ago

समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

निवेश के नाम पर लाखों की ठगी और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के…

2 hours ago