देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले उन्हें गिरधारी साहू की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं, मामले की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की रक्षा के लिए उन्हें जो कदम उठाना चाहिए था, उन्होंने वही किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस उन्हें भी न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस एक सामान्य महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करती है, उसी तरह उन्हें भी न्याय मिलेगा।
पति के खिलाफ लगाए कई आरोप
रेखा आर्य ने कैंट थाने में दर्ज शिकायत में पति पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर कथित फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने गिरधारी साहू की पहली शादी और विवाहेतर संबंधों का भी उल्लेख किया है। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
10 सदस्यीय SIT करेगी मामले की जांच
प्राथमिकी की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। टीम मामले से जुड़े आरोपों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के अनुसार, टीम प्रकरण से संबंधित जानकारियां और साक्ष्य जुटा रही है। रेखा आर्य का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
मामले से जुड़ा गिरधारी साहू का बताया जा रहा वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।
Post Views: 3
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 2 Nov: A four-day National Capacity Building Programme for…
By my uttarakhand news Bureau Rudraprayag, 2 Nov: Regular helicopter services operating from the Kedar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: A Jan Samadhan Diwas was organised at the…
CM launches publication ‘NKB Times’ in Haldwani my uttarakhand news Bureau Haldwani (Nainital), 2 Nov:…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Government employees from various departments are being trained…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Doon Citizens’ Council…